फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ सब डिपो जल्द शुरू कराने की मांग, विधायक कंवर सिंह यादव ने अनिल विज से की मुलाकात

महेंद्रगढ़। क्षेत्र की लंबे समय से लंबित परिवहन संबंधी मांग को लेकर विधायक कंवर सिंह यादव ने वीरवार को चंडीगढ़ में हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज से उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर महेंद्रगढ़ सब डिपो को जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की। विधायक ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और बढ़ती परिवहन जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ सब डिपो का दर्जा मिलने के बावजूद इसके संचालन का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़, सतनाली तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्री प्रतिदिन बस सेवाओं पर निर्भर हैं। सब डिपो शुरू होने से बसों की संख्या बढ़ेगी, समयबद्ध संचालन सुनिश्चित होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। विधायक ने परिवहन मंत्री अनिल विज से आग्रह किया कि महेंद्रगढ़ सब डिपो को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र चालू कराया जाए और आवश्यक स्टाफ और बसों की व्यवस्था भी जल्द पूरी की जाए। इस पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए विधायक को आश्वस्त किया कि महेंद्रगढ़ सब डिपो को जल्द शुरू करवाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार सरकार के समक्ष प्रयासरत हैं और भविष्य में भी क्षेत्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें