फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: जनगणना 2027 को लेकर डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने की बैठक

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि देश के भविष्य और ढांचागत विकास की आधारशिला है। लघु सचिवालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना-2027 के कार्य में रत्ती भर भी चूक न हो और इसे शत-प्रतिशत सटीकता के साथ पूरा किया जाए। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना कार्यों की सुगमता के लिए जिले की सभी प्रशासनिक सीमाओं को 31 दिसंबर 2025 से प्रभावी रूप से फ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में जनगणना कार्य के लिए लगभग 2100 प्रगणक और 350 पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें