फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में डीसी व एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा

नगर पालिका चुनाव-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती और पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने अटेली व कनीना नगर पालिका में विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम व आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह (कनीना) और एसडीएम व आरओ रमित यादव (अटेली) भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीसी ने मतदान केंद्रों और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को परखा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कंट्रोल रूम की तत्परता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या पर तुरंत प्रतिक्रिया होनी चाहिए। सुरक्षा व सुविधाओं का दिया निर्देश मतदान केंद्रों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो। सीसीटीवी कैमरों की सही लोकेशन तय की जाए। मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सख्त निगरानी रखी जाए। मतदाताओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। मतदाताओं से अपील - मतदान में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा डीसी डॉ. विवेक भारती ने आम नागरिकों से 2 मार्च को होने वाले नगर पालिका चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को सभी पोलिंग पार्टियां ईवीएम और चुनावी सामग्री लेकर अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी। फोटो पहचान पत्र दिखाकर डाल सकेंगे वोट डीसी ने बताया कि मतदान के लिए मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। जिनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, वे निम्नलिखित वैकल्पिक दस्तावेजों को दिखाकर मतदान कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें