हरियाणा दिवस पर एक नवंबर को नारनौल के पीजी कॉलेज में एक दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ और डीएमसी सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन तथा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने हरियाणवी लोकनृत्य कर सबको झूमने पर विवश कर दिया।