फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में भीषण गर्मी में बाजार से भीड़ गायब, कारोबार पर पड़ रहा असर

पिछले एक सप्ताह से पड़ रही तेज धूप पर गर्मी के कारण महेंद्रगढ़ के मुख्य बाजारों से भीड़ गायब नजर आने लगी है। दोपहर के समय बाजारों से चहल पहल गायब रहती है। वीरवार को दोपहर 12 बजे महेंद्रगढ़ के शॉपिंग कांपलेक्स, ऑटो मार्केट सिनेमा रोड पर केवल चौपहिया वाहन ही नजर आए। नजर आती है। हालांकि बुधवार देर रात करीब आठ बजे तेज अंधड़ के बाद ठंडी हवा चलने से कुछ राहत जरूर मिली थी। लेकिन सुबह दस बजे के बाद फिर से झुलसा देने वाली धूप व गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। लोग भी सुबह-शाम ही अपने जरूरी कार्याें के लिए ही घर से निकल रहे हैं। मुख्य बाजारों में सड़कों के किनारे केवल वाहन ही खड़े नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें