फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, बीजेपी के खिलाफ की नारेबाजी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 04:12 PM IST

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव के नेतृत्व में नारनौल में सुभाष पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक अरावली बचाओ अभियान को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नांगल चौधरी से विधायक मंजू चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत बलान, रेवाड़ी युवा कांग्रेस अध्यक्ष राज प्रकाश व पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कृष्ण राव ने कहा कि अरावली बचाओ आंदोलन केवल एक अभियान नहीं बल्कि आम जन की सांसों, भविष्य और अस्तित्व से जुड़ा जनांदोलन है। कृष्ण राव ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने जिस गलत नियत से कोर्ट में पैरवी की वो बेहद निंदनीय है और दुर्भाग्यपूर्ण रहा की पहाड़ों को ऊंचाई के आधार पर अरावली पर्वत श्रृंखला की परिभाषा में बदलाव किया जा रहा है जो ना केवल हमारे आज के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों पर भी गहरा असर डालेगा। इस अवसर पर कृष्ण राव ने सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले को कांग्रेस व आम जन के संघर्ष की जीत बताते हुए कोर्ट का आभार जताया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली को लेकर दिए गए 20 नवंबर के फैसले पर रोक लगाने का आदेश स्वागत योग्य है। विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि अरावली हमारी जीवन रेखा है। वहीं भाजपा सरकार की इसको लेकर मंशा सही नहीं है । उन्होंने कहा कि इस पर्वत श्रंखला की वजह से न केवल राजस्थान, बल्कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के लोगों को भोगौलिक रूप से बहुत फायदा हो रहा है। महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में पहले ही खनन के कारण अरावली छलनी होती जा रही है। युवा अध्यक्ष पुनीत बलान ने कहा कि अरावली एक नाम ही नहीं, बल्कि यह एक जीवन है। अरावली पर्वत श्रृंखला में हजारों जीव जंतु विचरण करते हैं। इससे हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के लोगों को बहुत फायदा होता है। इसलिए अरावली का रहना सभी के लिए जरूरी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें