फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: जिला स्तरीय वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन 27 नवंबर को, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

नारनौल में 27 नवंबर को कांग्रेस की तरफ से जिला स्तरीय वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला व नेत्री कुमारी सैलजा भाग लेंगी। इसकी तैयारियों को लेकर जिला प्रभारी राजेश संदलाना ने महिला कांग्रेस की जिला प्रधान डाॅ. राजवती के आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 27 को होने वाला प्रदर्शन पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा होगा। इस प्रदर्शन का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह करेंगे। जिसमें जिला के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, विधायक मंजू चौधरी, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री भाग लेंगे। कांग्रेस महिला जिला प्रधान डाॅ. राजवती यादव ने कहा कि प्रदर्शन की तैयारियों के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रदर्शन पंचायत भवन से लघु सचिवालय तक किया जाएगा। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान पुनीत बुलान, एससी सेल के जिला प्रधान पूर्व पार्षद तोताराम कोहली, गौड़ ब्राह्मण सभा के सदस्य धीरज शर्मा व संदीप यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें