नारनौल में बागवानी विभाग कार्यालय में वीरवार को सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी कर जांच की। सीएम फ्लाइंग ने कार्यालय में मिले दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जिन किसानों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लिया है उनके खेतों में जाकर वास्तविकता की भी जांच की। इसके साथ टीम कार्यालय में भी विभिन्न योजनाएं दी जाती है, उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी सीएम फ्लाइंग की टीम जांच में जुटी हुई है।