मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कोरियावास मेडिकल अस्पताल का नामकरण शहीद राव तुलाराम रखने की घोषणा की है। वहीं, मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि च्यवन ऋषि ही रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह ने मंच पर सीएम के सामने मांग रखी थी। बता दें कि कोरियावास मेडिकल के सामने करीब छह माह से कोरियावास के ग्रामीण लंबे समय से धरने पर बैठे हुए थे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों का धरना समाप्त करवाया।