शुक्रवार को सुबह से नारनौल में बादल छाए हुए हैं। अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने भी दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई थी। अगर इस समय बारिश होती है तो सरसों व गेहूं की फसल में काफी फायदा होगा। बादलवाही होने से शुक्रवार को एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा था, वहीं आज 7 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से केवल उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी करेगी। जबकि 28 नवंबर के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं कहीं आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी। जिससे संपूर्ण इलाके में तापमान में हल्का उतार चढ़ाव ही देखने को मिलेगा।