नारनौल में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने एक व दो फरवरी को बारिश को संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जनवरी महीने में मौसम में पश्चिमी विक्षोभों की श्रृंखला से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बार बार मौसम में बदलाव देखने को मिला। फरवरी महीने में के पहले सप्ताह में आमतौर पर मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा। सोमवार को भी इस मौसम प्रणाली का असर रहेगा और पूर्वी और उत्तरी जिलों पर हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी। साथ ही साथ इस मौसम प्रणाली से वातावरण में नमी में बढ़ोतरी होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आने वाले तीन चार दिनों तक सुबह के घंटों संघन से अति सघन कोहरा देखने को मिलेगा।