फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में सीआईए टीम ने 4140 बोतल अवैध बीयर की बरामद, एक आरोपी भी गिरफ्तार

सीआईए महेंद्रगढ़ टीम ने 4140 बोतल अवैध बीयर बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। बीयर की बोतल कैंटर में भरी हुई थी। सीआईए ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के दिशा-निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब व नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों और अवैध कारोबार में संलिप्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर माजरा चुंगी सेहलंग रोड महेंद्रगढ़ के नजदीक कैंटर से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है। पुलिस ने अवैध बीयर के साथ जिला भिवानी बवानी खेड़ा के गांव सिवाना के सतीश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी रेवाड़ी से कैंटर गाड़ी में 668 पेटी बीयर लाया था। जिनमें से आरोपी ने 323 पेटियां माजरा चुंगी महेंद्रगढ़ के पास वाले ठेके पर और रेलवे स्टेशन के पास वाले ठेके पर भेज दी थी। पुलिस द्वारा आबकारी विभाग से संपर्क कर इनके बारे में सूचित किया गया। इन ठेकों पर आबकारी विभाग ने रेड कर बीयर की 323 अवैध पेटियों को सीज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान नजदीक रेलवे फाटक पर मौजूद थी, इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक कैंटर अवैध बीयर से भरा हुआ माजरा चुंगी सेहलंग रोड पर खड़ा है। जिसका चालक सिवाना गांव का सतीश है। अगर तुरंत छापेमारी की जाए तो अवैध बीयर को पकड़ा जा सकता है। सूचना के आधार पर टीम तैयार कर बतलाए हुए स्थान पर पहंची, जहां पर ठेका शराब के सामने एक कैंटर खड़ा दिखाई दिया। जिसके चालक को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सतीश बताया। कैंटर की तलाशी ली तो उसमें बीयर भरी हुई थी, बरामद शराब की पेटियों की गिनती की तो 345 पेटी बीयर बरामद हुई। जो बरामद बीयर बारे चालक से परमिट वा लाइसेंस मांगा तो वह पेश नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध बीयर को कैंटर सहित जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें