फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बेमौसम बारिश से चने की फसल तबाह, किसानों को भारी नुकसान

खंड के गांव मोहनपुर की सीम में चने की फसल पर बेमौसम बारिश ने कहर बरपा दिया है। कटाई के बाद खेतों में इकट्ठी की गई चने की फसल बारिश में भीगने से काली पड़ गई और दाने फूल गए, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। गांव जैलाफ के किसान कैलाश ने मोहनपुर सीम में 6 एकड़ जमीन बटाई पर लेकर चने की खेती की थी। किसान के अनुसार, फसल की कटाई कर उसे खेतों में इकट्ठा किया गया था, लेकिन हाल ही में हुई बारिश ने पूरी फसल को खराब कर दिया। उन्होंने बताया कि एक एकड़ में करीब 30 हजार रुपये की लागत आई थी, जो अब डूब गई है। आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से छाजूराम रावत ने प्रभावित खेतों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान किसान कैलाश ने अपनी समस्या रखते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की। संगठन ने सरकार से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई किसानों को मुआवजा देकर की जाए और चने की फसल की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रति क्विंटल बोनस देने पर भी विचार करने की मांग उठाई गई है। छाजूराम रावत ने बताया कि इलाके में पहले ही चने की बुवाई का रकबा कम हो गया है, क्योंकि किसान जोखिम के चलते इस फसल से दूरी बना रहे हैं। बढ़ती लागत के कारण खेती पहले ही घाटे का सौदा बनती जा रही है, ऐसे में इस तरह की प्राकृतिक आपदाएं किसानों की मुश्किलें और बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें