संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारोली में लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं से ओत-प्रोत युवा संसद का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा संसद में सामूहिक दुष्कर्म एवं मानव तस्करी का मामला उठाया गया। पर्यवेक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांसदों, मंत्रियों, विपक्ष के नेताओं एवं लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका का सशक्त निर्वहन करते हुए संसद की कार्यवाही का जीवंत मंचन किया। प्रतिभागियों ने समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर तथ्यों, तर्कों और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप अपने विचार प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि युवा संसद में राजस्थान में बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं उसे बेचने की दर्दनाक घटना पर सदन में गंभीर चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने इस जघन्य अपराध पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई व मानव तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त तेजी से बढ़ते साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर भी सार्थक बहस हुई। वहीं लोकसभा में प्रस्तुत परिसीमन विधेयक-2026 पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संसदीय नियमों के अनुरूप प्रभावशाली