राजस्थान बॉर्डर पर स्थित गांव बलाहां कलां में एक गाड़ी दुकानों के अंदर घुस गई। इससे दोनों दुकानों के अंदर करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हो गया। ड्राइवर स्टेयरिंग को कंट्रोल नहीं कर पाया। इस हादसे में कार में भी काफी नुकसान हुआ और चालक को भी हल्की चोट लगी। इस दौरान काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी शिमला गांव की ओर तेज गति से आई और बलाहां कलां में संतुलन बिगड़ गया जिससे एक डेयरी और परचून की दुकान में घुस गई। वहीं, दुकानदारों ने भागकर जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया।