फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से ज्यादा स्वरोजगार को अपनाते हुए दूसरों के लिए प्रेरणा बनें: रणजीत रावत

जिला रोजगार अधिकारी रणजीत रावत ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर, उन्हें पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार विभाग द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिससे महिलाएं कौशल प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकती है। छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि नौकरी से ज्यादा स्वरोजगार को अपनाते हुए दूसरों के लिए प्रेरणा बनें। शुक्रवार को महिला आईटीआई में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला रोजगार अधिकारी रणजीत रावत व विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएनबी बैंक से संजीव कुमार उपस्थित रहे। पीएनबी बैंक से संजीव कुमार ने बताया कि बैंक द्वारा महिलाओं को ग्रामीण स्वरोजगार अभियान के तहत प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है और दूसरों को भी रोजगार दे रही है। उन्होंने कहा कि संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त करते के बाद बैंक की ओर से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण भी दिया जाता है। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य विनोद खनगवाल सहित सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें