फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: राजकीय महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान

राजकीय महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस के तत्वावधान में सोमवार को साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि महाविद्यालय जिला और पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लगातार साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति जागरूकता अभियान चला रहा है। दुर्गा शक्ति व साइबर सेल थाने की सब इंस्पेक्टर मनीषा ने बताया कि आज के युग में दिन प्रतिदिन साइबर अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध साथ ही नशा की दुनिया से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों, युवाओं को नशा और नशीली दवाओं के आदी बनाने वाले तस्करों के मकड़ जाल व साइबर अपराधियों से बचाव के लिए जानकारी दी। उन्होंने परिवार में माताओं और बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित, सतर्क, स्मार्ट रहने और साइबर अपराध के मामलों के प्रति सचेत रहने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें