फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 05:15 PM IST

गांव मौरुंड में नशे से जंग, महेंद्रगढ़ के संग और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नशा मुक्त अभियान के तहत नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा के निर्देश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो इंसान के शरीर, मन और समाज को बुरी तरह प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि नशा ऐसा जहर जो इंसान व समाज को बुरी तरह से प्रभावित करता है। साथ ही नशा करने वाले इंसान की न घर में न ही समाज में कोई इज्जत करता है। उन्होंने बताया कि नशे से मुक्ति के लिए आत्म प्रेरणा व दृढ़ इच्छा शक्ति सबसे जरूरी है। इस मौके पर सरपंच सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें