महेंद्रगढ़ निवासी अंजू यादव का हरियाली से लगाव और पर्यावरण संरक्षण की भावना से 200 पौधों की बगिया तैयार कर दी। बगिया ने परिवार की दिनचर्या बदल दी और घंटों तक स्क्रीन टाइम बिताने वाले लोग अब बगिया में समय बिता रहे हैं। अंजू यादव ने बताया कि उन्हें शुरू से ही पौधों का शौक था। पर्यावरण में बढ़ते बदलाव और हरियाली की जरूरत को देखते हुए साल 2016 में उन्होंने पौधे लगाने का निर्णय लिया।