फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एड्स जागरूकता अभियान, रैली व प्रदर्शनी का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में रेड रिबन क्लब और यूथ रेड क्रॉस के तत्वावधान में एड्स जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के दिशा-निर्देशों तथा प्राचार्य राजवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। नोडल अधिकारी एवं काउंसलर डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि एड्स को केवल इलाज से ही नहीं, बल्कि सही जानकारी, शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि एचआईवी हाथ मिलाने, गले मिलने, साथ भोजन करने या मच्छर के काटने से नहीं फैलता, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग संक्रमित व्यक्तियों से भेदभाव करते हैं, जो गलत है। जीवविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स विषय पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं, डॉ. ज्योति जिंदल और डॉ. प्रियंका शर्मा ने स्टाफ सदस्यों को रेड रिबन लगाकर जागरूक किया। भू-विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने ‘टीच एड्स’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ ने राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 व नाको ऐप का प्रचार-प्रसार किया। साथ ही एड्स जागरूकता शपथ दिलाई गई और रैली निकाली गई। महाविद्यालय में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. विजय दीप गौड़, डॉ. भारती, डॉ. सोनम गर्ग, डॉ. शिवम जांगिड़ सहित स्टाफ व विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें