फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में अमृत सरोवर पर वीर चक्र सम्मानित पूर्व सैनिक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव अगिहार में वीर चक्र सम्मानित पूर्व सैनिक हवलदार बुध सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्वों को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच दलबीर सिंह ने वीर चक्र से सम्मानित पूर्व सैनिक हवलदार बुध सिंह का सम्मान किया। सरपंच दलबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के आह्वान पर गांव में अमृत सरोवर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सरकार कि यह पहल युवाओं को देशहित के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव की प्राचीन धरोहर के रूप में इन सरोवरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की सराहनीय पहल की है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहकर समाज एवं देशहित में अपनी ऊर्जा का प्रयोग करें। इस दौरान सरोवर पर उपस्थित ग्रामीणों को प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें