नारनौल में जाट गुवाना टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसा में नीरपुर के तीन व्यक्तियों की जिस ट्रक की टक्कर लगने से मौत हुई थी, उसमें भारी मात्रा में शराब भरी हुई थी। पुलिस वीरवार को ट्रक को क्रेन की मदद से सदर थाना लेकर पहुंची थी, जिसकी तलाशी शुरू की तो खल बिनोला की कट्टे रखे थे। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई उसमें 448 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इन शराब की पेटियों रॉयल स्टैग, ब्लेंडर प्राइड और रॉयल चैलेंज ब्रांड के पव्वे, अधा और बोतल भरी हुई थी। इसके अलावा 154 पेटी बीयर की बोतल भी मिलीं, जिनमें किंगफिशर और बडवाइजर के कैन भरे हुए थे। इस तरह कुल 602 पेटी शराब और बीयर की बरामदगी हुई है। बता दे कि शराब को पशु आहार के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था। घटना के दौरान ट्रक के आगे के हिस्से में आग लग गई थी, हालांकि पीछे तक आग नहीं पहुंची जिसकी वजह से बड़ा होने से टल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।