जिला में सोमवार को 52 नागरिकों ने समाधान शिविर में अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। इस मौके पर नारनौल एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने शिकायतें सुनीं। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने पुलिस महकमे से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। एसडीएम ने बताया कि सरकार के निर्देश पर हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय व उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। कोई भी नागरिक इन समाधान शिविरों में अपनी समस्याएं रख सकता है। इस मौके पर नगराधीश डॉ मंगलसेन तथा डीएमसी रणवीर सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।