फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में दो दिनों में 1571 बैग यूरिया का किया गया वितरण

नारनौल में फसल की अच्छी पैदावार के लिए किसान खेतों में यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। इस समय गेंहू व सरसों की फसल में खाद का छिड़काव किया जा रहा है। जिस कारण किसानों के बीच यूरिया खाद की जबरदस्त मांग बनी हुई है। बुधवार को किसानों को सुगमता पूर्वक यूरिया खाद का वितरण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार यूरिया खाद के 1500 बैग गत मंगलवार को और 300 बैग बुधवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित सरकारी केंद्र पर पहुंचे। जिसमें से करीब 677 बैग मंगलवार को वितरित कर दिए गए थे। वहीं शेष बचे हुए करीब 1123 बैग में से 894 बैग का वितरण बुधवार को किया गया। किसानों का कहना है कि नियमित रूप से खाद का वितरण किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र में हर व्यक्ति को खाद प्राप्त हो सकें और परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें