फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में 132 केवी लाइन का पोल गिरा, आंधी के साथ बारिश बनी आफत

शनिवार रात 12 बजे तेज आंधी के साथ बारिश होने से जहां 50 से अधिक पेड़ टूट गए। वहीं अनेक जगहों पर बिजली के खंभे भी टूट गए। इस दौरान नांगल चौधरी के पास 132 केवी की लाइन भी गिर गई। अभी इस लाइन का उद्घाटन भी नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि इस लाइन को लगाने का कार्य पूरा हो गया था। जिसकी आज टेस्टिंग की जानी थी। लेकिन इससे पहले तेज आंधी व बारिश ने लाइन के पोल को ही गिरा दिया। हालांकि लाइन को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग के एसडीओ सहित पूरी टीम जुटी हुई है। वहीं, नारनौल, निजामपुर, अटेली और सिहमा के अनेक गांवों में बिजली सेवा रातभर बाधित रही है। नारनौल शहर में रात के 12 बजे बिजली सेवा बाधित हुई थी, इसके बाद सुबह पांच बजे शहर के अनेक मोहल्लों में सप्लाई शुरू की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें