हरियाणा के नारनौल शहर के सबसे व्यस्त माणक चौक पर दो युवकों ने रंगदारी नहीं मिलने पर दुकानदार पर गोली चला दी। हालांकि गनीमत यह रही कि गोली दुकानदार के साइड से निकलकर एक मिठाई के डिब्बे में जा लगी। जैसे ही गोली चली तो आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल बन गया और दुकान के बाहर भारी भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया।