फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन का हुआ आगाज

शाहिल शर्मा Updated Thu, 29 Jan 2026 05:31 PM IST

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से जीवन को सशक्त बनाने तथा सतत भविष्य की दिशा में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ जीवन को सशक्त बनाना : एक स्थायी भविष्य की ओर क्वांटम छलांग विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन श्रीमद्भगवद्गीता सदन (ऑडिटोरियम हॉल) में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में हुआ। यह सम्मेलन कुवि एवं हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद, हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। क्रश हॉल में विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने पोस्टर और मॉडल प्रदर्शनी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, सिंचाई, घर की सुरक्षा, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, सोलर सिस्टम, सुरक्षित यातायात और स्ट्रीट लाइट जैसे विषयों पर नवाचारी समाधान प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच ने आधुनिक विज्ञान की उपयोगिता को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें