कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों से लेकर कैदियों तक सूर्य नमस्कार करेंगे। जिला आयुष विभाग द्वारा चलाए जा रहे हर घर सूर्य नमस्कार अभियान के तहत यह आयोजन स्कूलों, योगशालाओं, सामाजिक और धार्मिक संगठनों सहित गांव-गांव किए जा रहे हैं। इसी के साथ ही पंजीकरण भी किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को सूर्य नमस्कार के लाभों से अवगत कराना और इसे जन-जन तक पहुंचाना है।