फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविरों में भी नहीं हो पा रहा समाधान, भटक रहे लोग

शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 May 2026 06:24 PM IST

प्रदेश सरकार द्वारा हर सोमवार व वीरवार को समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सीएम विंडो, जनसंवाद व अन्य स्तर पर भी लोगों की समस्याओं की सुनवाई हो रही है लेकिन समस्याएं कम नहीं हो पा रही है। कोई बार-बार चक्कर काटने को मजबूर है तो किसी के दस्तावेजों को पूरा करने की प्रक्रिया ने पसीने छुड़वाए हुए है। समाधान शिविरों में भी लोगों की लाइनें कम नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगे समाधान शिविर में भी सैंकड़ों फरियादी पहुंचे, जहां घंटों भर तक पंजीकरण करवाने व लाइनों में लगे रहे। समाधान शिविर में फैमिली आईडी की त्रुटियों व पेंशन के मुद्दे छाए रहे। अधिकतर शिकायतें इन्हीं से संबंधित रही। शिविर में 120 से ज्यादा शिकायतें पहुंची, जिनमें से 50 से ज्यादा शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। वहीं बाकी शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें