फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: एलपीजी गैस की कमी से सिंगल परांठा 40 और डबल का दाम हुआ 60 रुपये

सिंगल परांठा 40 का डबल 60 का, एक खाने के बाद दूसरा लोगे तो भी 40 का, एक साथ ही ऑर्डर करें....। एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते अब धर्मनगरी के होटल व ढाबाें पर इस तरह के नोटिस चस्पा होने लगे हैं। गैस की कमी के कारण शहर में खाना के दामों में इजाफा होने लगा है। दूसरी तरफ प्रशासन गैस की आपूर्ति पूरी होने का दावा कर रहा है, लेकिन जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोग चूल्हा ठंडा पड़ने के डर से सुबह से लेकर शाम तक गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें बना कर सिलेंडर की बुकिंग करवाने के लिए खड़े हो रहे हैं। इसके बावजूद लोगों गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं शहर में कुछ चाय की दुकान चलाने वालों ने भी सिलेंडर न मिलने के चलते प्रति चाय में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की है। शनिवार को एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस संकट से राहत नहीं मिल पाई। पूरे दिन धूप में लंबी लाइन में खड़े रहने के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग तो हो पाई, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया। एजेंसी संचालकों ने बुकिंग हुए सिलेंडरों को दो दिन में घर पर सिलेंडर पहुंचाने का दावा किया गया। वहीं दूर-दराज के गांव से सिलेंडर बुक करवाने आए कुछ ग्रामीणों को दो तीन एजेंसियों पर उन्हें राहत देते हुए मौके पर ही सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया। अधिकारी व एजेंसी संचालक शनिवार को दावा करते रहे कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं बुकिंग के हिसाब से सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन लाइनों में लोग अधिकारियों के दावों की पोल खोलते रहे। लाइन में लोगों ने दावा किया उनका सिलेंडर पांच दिन पहले बुक किया हुआ, लेकिन आज तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। शनिवार को भी इन लोगों को एजेंसी संचालकों ने सिलेंडर घर पर पहुंचाने का आश्वासन देते हुए खाली हाथ वापस घर मोड़ दिया। वहीं प्रशासन सिलेंडरों की स्थिति पर नजर रखने व कालाबजारी रोकने के लिए एडीसी को विवेक आर्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जो फिलहाल जिले में सिलेंडरों की खपत व आपूर्ति पर नजर बनाए रखे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें