फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन, कुरुक्षेत्र में आस्था और उत्साह का संगम

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं में अद्भुत उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। अल सुबह से ही श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचने लगे। शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में कपाट खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए दर्शन की प्रतीक्षा करते रहे। मंदिरों के प्रांगण में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर धार्मिक वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। मां के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की और घर-परिवार की सुख-शांति तथा समृद्धि के लिए मन्नतें मांगीं। हर ओर आस्था और भक्ति का रंग दिखाई दिया। नवरात्र के पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक छाई हुई है। मां के श्रृंगार की सामग्री से लेकर व्रत के खाद्य पदार्थों तक दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। घरों और मंदिरों में उत्सव का वातावरण लोगों की श्रद्धा और उमंग को और बढ़ा रहा है। जिलेभर में नवरात्र के इस पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। श्रद्धालु उपवास रखकर और मां की आराधना कर अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। नवरात्र के दूसरे दिन का यह नजारा पूरे क्षेत्र को आस्था, भक्ति और उल्लास से सराबोर कर गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें