हरियाणा के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बने हैं, जिससे न केवल समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है बल्कि वे प्रदेश में पंजाबी नेता के रूप में भी उभरे हैं। माना जा रहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बेहद करीबी और पंजाबी नेता होने का फायदा मिला है। उनके मंत्री के तौर पर शपथ लेते ही ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया तो जमकर मिठाई भी बांटी गई। आवास पर बधाई देने वालों का तांता देर रात तक लगा रहा।