फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजोखरा साहिब मामला: जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा बोले- सीएम नायब सैनी का हरियाणा कमेटी करेगी शुकराना

Naveen Updated Thu, 20 Aug 2026 03:33 PM IST

गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब मामले को सुलझाने में अहम योगदान देने के लिए सीएम नायब सैनी का शुक्राना किया जाएगा। मामले को लेकर गिरफ्तार युवकों की रिहाई के बाद गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं अंबाला में संगत और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों एवं इस मुद्दे पर साथ देने वाले संगठनों की मौजूदगी में जल्द ही कार्यक्रम का आयोजन जाएगा। कमेटी मुख्य कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि इस मामले पर शुरू से ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल नजर बनाए हुए थे और इसके समाधान के लिए उन्होंने पर्दे के पीछे से बहुत अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए हरियाणा कमेटी उनका आभार जताती है।। इसके साथ संस्था के पूर्व महासचिव रमणीक सिंह मान व पूर्व संयुक्त सचिव गुलाब सिंह मुनक और कुछ मेंबर साहिबान ने ने भी अपना अपना योगदान दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें