फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विश्व भर में है विख्यात: महिपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों साल पूर्व भगवान श्रीकृष्ण पूरी मानवता को कर्म करने का संदेश देने के लिए गीता के उपदेश दिए इसलिए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में पूरे विश्व भर में अपनी पहचान बना चुका है। इस पावन धरा पर हर वर्ष लाखों लोग पहुंचते है, इससे कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश से एक विशेष संदेश लेकर अपने प्रदेश को लौट रहे हैं। शिक्षा मंत्री मंगलवार को देर सायं गीता स्थली ज्योतिसर में अधिकारियों के संग अपने मन की बात को साझा कर रहे थे। इससे पहले शिक्षा मंत्री के साथ हरियाणा स्टेट हायर एजूकेशन कांउसिल के चेयरमैन प्रोफेसर कैलाश चंद शर्मा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ का अवलोकन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने ज्योतिसर तीर्थ से कुछ धार्मिक पुस्तकें भी खरीदी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें