फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म नगरी कुरुक्षेत्र को सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से बनाएंगे स्वच्छ

धर्म नगरी कुरुक्षेत्र स्वच्छता की दृष्टि से पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल होगी जबकि हरियाणा प्रदेश पूरे देश के लिए मॉडल बनेगा। इसके लिए धार्मिक सामाजिक व अन्य संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा और व्यापक स्तर पर अभियान जारी रखा जाएगा। यह दावा हरियाणा सफाई आयोग के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने किया। आज कुरुक्षेत्र पहुंचकर उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ करीब 2 घंटे तक बैठक की तो अरुण नीति भी बनाई। उन्होंने कहा कि 1 जून से स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है लेकिन यह अभियान अब रुकने नहीं दिया जाएगा। शहर के हर वार्ड से लेकर हर गांव तक यह अभियान चलाया जाएगा जहां शहर के वार्डों में पार्षद वी गांव में ग्राम सचिव नोडल अधिकारी बने जाएंगे। उनकी निगरानी में ही इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें