मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय रत्नावली महोत्सव के अंतिम दिन मुख्यातिथि पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी प्रकार की फिक्र करने की जरूरत नहीं है। उनका भविष्य उज्ज्वल है और प्रदेश सरकार उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वे सही मार्ग पर चलते हुए बेहतरीन भविष्य की ओर जाएं।