फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में कला उत्सव में प्रदेश भर के विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला उत्सव संपन्न

कुरुक्षेत्र के सैनी समाज भवन में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला उत्सव आज मंगलवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन भी प्रदेश से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कला के रंग बिखेरे। विद्यार्थियों की प्रतिभा को देख हर कोई हैरान रह गया। कला उत्सव में प्रदेश से करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की और लोक संगीत गायन व वादन, लोकनृत्य, स्टोरी टेलिंग, थिएटर व परिदृश्य कलाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्यातिथि रहे, जिन्होंने विजेता रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। वोकल म्यूजिक में कैथल के दी माइल स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे प्रथम रहे जबकि वाद्य यंत्र संगीत में शेरगढ़ जिला कैथल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चे प्रथम रहे। डांस प्रतियोगिता में फरीदाबाद के जीएम एसएसएस सराय ख्वाजा के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया। थियेटर में जीएसएएसएस सुबरी जिला करनाल के बच्चे प्रथम रहे तो विजुअल आर्ट में जीएसएएसएस गोहाना जिला सोनीपत के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें