फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में भूपिंद्र असंध बोले, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है जबकि अभी तक गुरुद्वारा चुनाव आयोग व प्रदेश सरकार की ओर से चुनाव तय नहीं किए गए हैं। लोगों को इस तरह की अफवाहों से बचना चाहिए। यह कहना है कि कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध का। उन्होंने कमेटी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि चुनाव करवाने का काम गुरुद्वारा चुनाव आयोग व प्रदेश सरकार का है, जिनकी ओर से अभी तक कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। इनकी ओर से ही जारी होने वाले कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव करवाए जाएंगे। संगत को भ्रम में आने की जरूरत नहीं है। चुनाव कब तक होंगे, यह फैसला भी आयोग व सरकार को ही लेना है लेकिन वर्तमान समय में कमेटी बेहतरी कार्य कर रही है। गुरुघरों का संचालन कुशल तौर पर किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें