फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनआईटी कुरुक्षेत्र में इंटर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एसोसिएशन टूर्नामेंट का आयोजन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में इंटर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एसोसिएशन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसके तीसरे दिन रविवार को फाइनल मुकाबले हुए। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन का फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स सेक्शन द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न संस्थानों के करीब 400 खिलाड़ियों ने कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और योगा सहित अन्य खेलों में स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दीक्षित गर्ग ने सम्मानित किया। इंचार्ज प्रो. पीसी तिवारी ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में एनआईटी हमीरपुर ने पहला स्थान हासिल किया तथा एनआईटी कुरुक्षेत्र दूसरे और एनआईटी जालंधर तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग योगा प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने पहला स्थान प्राप्त किया और संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पंजाब ने दूसरा तथा एनआईटी हमीरपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने पहला स्थान हासिल किया और एनआईटी हमीरपुर ने दूसरा तथा एनआईटी दिल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तो वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने पहला, एनआईटी कुरुक्षेत्र ने दूसरा तथा एनआईटी दिल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग योगा प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने पहला स्थान प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पंजाब तथा तीसरे स्थान पर एनआईटी हमीरपुर रहा तो वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला पहले स्थान पर रहा और एनआईटी जालंधर ने दूसरा तथा एनआईटी हमीरपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एनआईटी हमीरपुर ने पहला, थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने दूसरा तथा एनआईटी कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने पहला, एनआईटी दिल्ली ने दूसरा तथा एनआईटी कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रो. तिवारी ने खिलाड़ियों द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन की सराहना की और खेलों में इसी तरह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डॉ. शहाबुद्दीन, डॉ. अमित, डॉ. रत्ना सहित अन्य शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें