फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, युवाओं से शहीदों के बलिदान को याद रखने का आह्वान

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से नशामुक्त राष्ट्र विषय पर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें प्रतिभागियों ने कई किलोमीटर साइकिल चलाकर फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश दिया। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि देश के युवाओं को अमर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्हीं के बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक शहीदों को याद करने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ रखने और नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन आयोजित की गई। साई की ओर से पिछले एक वर्ष से अधिक समय से इस तरह की साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इसमें हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें