फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: धान व बाजरे की खरीद जल्द शुरू करे सरकार, सड़क पर उतरी भाकियू

अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन आज वीरवार को सुबह से ही सड़कों पर उतर आई है। जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सचिवालय परिसर में धरना शुरू कर दिया है, जिसका नेतृत्व भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी कर रहे हैं। धरने पर किसान जमकर नारेबाजी कर रोष जाहिर कर रहे हैं। शाम को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। गुरनाम चढूनी का कहना है कि किसान पहले से ही प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हैं। अब धान की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है और मंडियों में आवक भी होने लगी है लेकिन सरकार आज तक धान खरीद के लिए घोषणा नहीं कर पाई है। यही हालात बाजारा की फसल के हैं। किसानों को बदलते मौसम के चलते फिर से चिंता सताने लगी है कि पकी हुई फसल पर बारिश हुई तो नुकसान बड़ा होगा। बेहद मुश्किल से ही फसल तैयार कर पाए हैं लेकिन सरकार उसकी खरीद को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द खरीद शुरू करे और अनाज मंडियों में सभी पर्याप्त सुविधाएं हो, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें