फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी जोश चरम पर

नवीन दलाल Updated Sun, 01 Feb 2026 12:51 PM IST

पांच दिवसीय 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के दूसरे दिन मैदान में ऊर्जा, फुर्ती और रणनीति का जबरदस्त संगम देखने को मिला। सुबह से ही मुकाबलों की शुरुआत होते ही रविवार के चलते दर्शक दीर्घा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से गूंज उठी। दूसरे दिन कोल्हापुर, मध्यप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों की टीमों ने अपने-अपने मैचों में दमदार प्रदर्शन किया। टीमों ने तेज रफ्तार खेल और सटीक रणनीति के दम पर अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाई। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। चैंपियनशिप का हर मुकाबला दर्शकों को रोमांच से भर रहा है और आने वाले दिनों में और भी कड़े मुकाबले होंगे। स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के प्रधान जवाहर सिंह यादव बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से टीमें भाग ले रही हैं। 24 प्रदेशों के 1000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव उपकार सिंह विर्क ने कहा कि खिलाड़ियों के रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था एसोसिएशन की ओर से की गई है। नौ से 14 मार्च तक गुजरात में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी खो-खो को शामिल किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें