फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: सीएम सैनी ने लॉन्च किया व्हाट्सएप चैटबोट और पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम

धर्मनगरी से हरियाणा में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक कार्यक्रम में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली, पेपरलेस निशानदेही पोर्टल, व्हाट्सएप चैटबोट, और राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश के लोग घर बैठे अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकेंगे। जमीन से जुड़े विवादों के समाधान के लिए पेपरलेस निशानदेही पोर्टल शुरू किया गया है, जिससे नागरिकों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, राजस्व मामलों से जुड़ी जानकारी और सेवाएं अब व्हाट्सएप चैटबोट के माध्यम से आसानी से उपलब्ध होंगी। लंबित मामलों की निगरानी और त्वरित निपटारे के लिए राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली भी लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह केवल तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधा की दिशा में एक नया अध्याय हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इन डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें