फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने संग्मेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

सावन माह की शिव रात्री पर्व पर शिवभक्तों में उत्साह बना हुआ है। जहां मंदिरों में आम भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है वहीं वीआईपी पूजन भी हो रहा है। पिहोवा के अरूणाय मंदिर में मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने पूजा अर्चना की। उनके साथ भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने भी जलाभिषेक किया। सुमन सैनी ने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। एक दिन पहले सोमवार शाम को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी यहां स्थानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें