फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: धान घोटाले सहित विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी भाकियू

शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 03:58 PM IST

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी धान घोटाले की सीबीआई जांच व अन्य मांगों को लेकर फिर से सड़कों पर उतरेगी। इसके लिए मंगलवार को यूनियन की जाट धर्मशाला में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया। यूनियन अध्यक्ष गुरनाम चढूनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि जनवरी माह के पहले सप्ताह से ही हर जिला में पांच दिन के अंतराल पर प्रदेश के कृषि मंत्री व खाद मंत्री के पुतले फूंके जाएंगे। इसके बावजूद भी सरकार गंभीर नहीं हुई और मांगें पूरी नहीं की गई तो मार्च माह में कुरुक्षेत्र में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में और भी बड़ा फैसला होगा। प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद गुरनाम चढूनी ने बताया कि पांच हजार करोड़ से भी अधिक का धान घोटाला हुआ है और अभी तक सरकार ने छोटे कर्मचारियों पर ही कार्रवाई की है जबकि बड़े स्तर के अधिकारी व अन्य लोग अभी भी बाहर है। इस घोटाले की सीबीआई जांच होगी तो पूरा खुलासा हो सकेगा। यहीं नहीं स्वास्थ्य में भी गड़बड़झाला किया जा रहा है। इलाज की आड़ में मनमानी वूसली की जा रही है तो दवाओं से लेकर जांच तक में कमीश्नखोरी तय की हुई है। ऐसे ही हालात शिक्षा के बने हुए हैं, जहां मनमानी फीसें वसूली जा रही है तो किताबों से लेकर अन्य स्तर पर भी जमकर लूट की जा रही है। इसके साथ ही पीजीआई कर्मचारियों की मांगों से लेकर अन्य स्थानीय मुद्दे हैं और इन सभी मुद्दों को लेकर ही यूनियन ने सड़कों पर उरतने की रणनीति बनाई है। इसे सफल बनाने के लिए ब्लॉक व गांव स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही है। जनवरी माह के पहले सप्ताह से कुरुक्षेत्र से ही यह आंदोलन शुरू किया जाएगा और हर पांच दिन बाद दूसरे जिले में प्रदर्शन किया जाएगा। जनवरी व फरवरी माह में यह रोष जताने के बाद मार्च माह में रैली की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें