फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सड़कों पर जाम

भिवानी की शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर हरियाणा में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में करनाल में युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रजत के नेतृत्व में सैकड़ों युवा सड़कों पर उतरे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डीएवी कॉलेज से शुरू होकर माल रोड, तलवार चौक, खालसा कॉलेज, रेलवे रोड होते हुए भगवान विश्वकर्मा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक चौक को जाम कर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रजत ने कहा कि शिक्षिका मनीषा की निर्मम हत्या ने पूरे हरियाणा की आत्मा को झकझोर दिया है। यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज की चीख है। हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, और हत्यारे बेखौफ होकर खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मनीषा के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाज को एकजुट होना होगा। "यह सिर्फ न्याय की लड़ाई नहीं, बल्कि बेटियों की अस्मिता और समाज के विश्वास की लड़ाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें