फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में तरावड़ी अनाज मंडी में हंगामा! मार्केट चेयरमैन पर हाथ उठाने का आरोप, आढ़तियों ने किया हड़ताल का ऐलान

तरावड़ी अनाज मंडी में मार्केट कमेटी चेयरमैन रणदीप चौधरी और तरावड़ी मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। आढ़तियों का आरोप है कि चेयरमैन रणदीप चौधरी ने मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता पर हाथ उठाया और आढ़तियों को चोर कहा। इस घटना के विरोध में आढ़तियों ने आज पूरी मंडी में हड़ताल कर दी है। गेहूं की तुलाई और उठान पूरी तरह बंद है। आढ़तियों ने साफ कहा है कि जब तक मार्केट कमेटी चेयरमैन रणदीप चौधरी इस्तीफा नहीं देते, तब तक मंडी में कोई कामकाज नहीं होगा।मौके पर विधायक पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए शाम तक का समय मांगा है। आढ़तियों का आरोप आढ़तियों ने बताया कि चेयरमैन रणदीप चौधरी ने न केवल मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता के साथ बदसलूकी की, बल्कि आढ़तियों को चोर भी बताया। इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर एकजुट होने का फैसला लिया। मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता का चेतावनी मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चेयरमैन रणदीप चौधरी का इस्तीफा नहीं लिया गया तो पूरे करनाल जिले की सभी अनाज मंडियों में काम बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें