केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल जिले के मुनक गांव स्थित सिंचाई विभाग के ऐतिहासिक रेस्ट हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुनक और सालवन गांव के लोगों से मुलाकात की और उनके साथ गांव के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। रेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और विकास से जुड़ी आवश्यकताओं को साझा किया। सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।