करनाल में जीटी रोड पर कलमेश्वर महादेव मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने फॉर्च्यूनर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार ओवरब्रिज से नीचे गिरने की कगार पर पहुंच गई। इस दुर्घटना में फॉर्च्यूनर कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार बीजेपी नेता ने सतर्कता दिखाते हुए दूसरी ओर कूदकर अपनी जान बचाई।