फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में दर्दनाक हादसा, ससुराल से लौट रहे युवक की ट्रक के कुचलने से मौत

करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 32 वर्षीय विशाल अपनी ससुराल से घर लौट रहा था, तभी घरौंडा टोल टैक्स के पास कुटिल मोड़ पर दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, विशाल अपनी बेटी को लेने घरौंडा स्थित ससुराल गया था। रात अधिक होने के कारण ससुराल वालों ने उसे रुकने को कहा, लेकिन उसने सुबह आने का फैसला किया और अपने घर के लिए निकल गया। घरौंडा टोल टैक्स के समीप कुटिल मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और विशाल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल के परिजन सुमित ने बताया कि विशाल अपनी बेटी को लेने ससुराल गया था, लेकिन रात होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। हादसे की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घरौंडा थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें